स्कूलों में कैंप लगाकर किशोरों का होगा वैक्सीनेशन: जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रशासन लोगों से टीके लगवाने की अपील कर रहा है। किशोरों का भी वैक्सीनेशन कराने का अब नया तरीका इजाद किया है। डीएम नितीश कुमार ने समस्त शैक्षिक संस्थान व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये कि सीएमओ से समन्वय स्थापित करते हुये स्कूलों में कैंप …

अयोध्या। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रशासन लोगों से टीके लगवाने की अपील कर रहा है। किशोरों का भी वैक्सीनेशन कराने का अब नया तरीका इजाद किया है। डीएम नितीश कुमार ने समस्त शैक्षिक संस्थान व प्रधानाचार्यों को निर्देश दिये कि सीएमओ से समन्वय स्थापित करते हुये स्कूलों में कैंप लगाकर 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का बृहद स्तर पर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाए।

गांधी सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीएम नितीश कुमार ने कहा कि कहीं-कहीं पर अभिभावकों की ओर से बच्चों को टीकाकरण को लेकर असमंजस है। उसके लिए अभिभावकों को प्रेरित करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. अजय राजा को निर्देश दिये कि चिकित्सकों की टीम बनाकर विद्यालयों में बच्चों का टीकाकरण व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 18 से अधिक आयु के व्यक्तियों का भी टीकाकरण अभियान चलाकर लक्ष्य को पूर्ण किया जाय।

पढ़ें: लखनऊ: बिल्सी सीट के भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा सपा में हुए शामिल

डीएम ने अपील करते हुये कहा है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज नहीं ली है वह शीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करायें। जिनकी दूसरी डोज की समय अवधि आ गयी है वह भी अपना टीकाकरण अवश्य लगवा लें।

इसके साथ ही जिनके परिवार में 15 से 18 वर्ष के बच्चें है वे शिक्षण संस्थान के माध्यम से अथवा स्वास्थ्य केन्द्र से अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें। बैठक में सीडीओ अनिता यादव के अलावा शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य, प्रतिनिधि व प्रबन्धक उपस्थित रहे

जनपद में अब तक टीकाकरण की स्थिति…

  • 1-15 से 18 वर्ष तक के 32494 बच्चों को प्रथम डोज
  • 2-18 से अधिक वर्ष के 17 लाख 39 हजार 844 लोगों को प्रथम डोज
  • 3-10 लाख 36 हजार 397 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है

संबंधित समाचार