बहराइच: किसान इंटर कॉलेज में हुआ वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन, छात्रों ने लगवाया टीका
बहराइच। बहराइच जिले के चिलवरिया स्थित किसान इंटर कॉलेज में सोमवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें अध्ययनरत छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही सभी ने वैक्सीन लगाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। चित्तौरा विकास खंड के चिलवरिया में स्थित किसान इंटर कॉलेज लहडौरा में सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए …
बहराइच। बहराइच जिले के चिलवरिया स्थित किसान इंटर कॉलेज में सोमवार को वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें अध्ययनरत छात्र छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। साथ ही सभी ने वैक्सीन लगाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। चित्तौरा विकास खंड के चिलवरिया में स्थित किसान इंटर कॉलेज लहडौरा में सोमवार को वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर लगा। जिसमें 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया।
वैक्सीनेशन शिविर में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा। बच्चों ने बताया कि टीकाकरण करवाने के बाद पढ़ाई शुरू करेंगे। जिससे शरीर को कोरोना के खिलाफ सुरक्षा कवच मिल सके। शिविर में पहुंचे रिजवान,नूरसबा,दिलीप कुमार,रोशनी, आजाद,हसीना सिद्दीकी,रीता यादव,अखलाक खान,राहुल जयसवाल समेत 74 स्कूली बच्चों को कोरोना का टीका स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाया गया।
बरेली : जिला अस्पताल में सीनियर सिटीजन और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को लगाई गई बूस्टर डोज
आगामी आने वाले दिनों में भी विद्यालय में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें टीकाकरण में छूटे छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा। शिविर में सीएचओ मंगलचंद, एएनएम संजना यादव, सेवा द चिल्ड्रन से अनीता मौर्या, शशिकृष्ण, अंकित सोनी, आशा सावित्री देवी, ज्ञान देवी, विद्यालय के प्रबंधक लाल मोहम्मद खान अध्यक्ष मिज्जन खान उप प्रधानाचार्य इमरान खान ,आजम खान, सौरभ सिंह, कमल तिवारी अरुण तिवारी, अनुज कोमल विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे। विद्यालय में अध्यापकों के माध्यम से बच्चों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।
यह भी पढ़ें:-अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के दो साल पूरे होने पर एक्टर ने शेयर किया पोस्ट, देखें
