रायबरेली में 45 और मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केसों की संख्या हुए 192

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर जिले में आ गई है। इसका असर जिले में पड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 18 दिसंबर को खीरों में कोरोना संक्रमित युवक मिला था, …

रायबरेली। कोरोना की तीसरी लहर जिले में आ गई है। इसका असर जिले में पड़ने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 45 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 18 दिसंबर को खीरों में कोरोना संक्रमित युवक मिला था, उसके बाद संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। एम्स के 30 डाक्टर और नर्स कोरोना संक्रमित चल रहे हैं वहीं 24 घंटे में 45 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

सोमवार को 2568 की आरटीपीसीआर जांच की गई तथा 1528 की एंटीजन जांच हुई। जिले में 192 एक्टिव केस हो गए हैं तथा 4266 की रिपोर्ट आना बाकी है। सोमवार को 302 लोगों को मेडिकल किट दी गई तथा शहर में छह स्थानों पर फागिंग और सैनिटाइजेशन कराया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थना ने बताया कि जिले में निगरानी समितियां हर दिन घरों का भ्रमण कर रही है। मास्क और सैनिटाइजर के साथ लोग उचित दूरी का जरूरी पालन करें।

ऊंचाहार में पांच लोग मिले पॉजिटिव , मचा हड़कंप

लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों से ऊंचाहार में एक बार फिर दहशत का माहौल है । कोरोना की तीसरी लहर ने तेजी के साथ पांव पसारने शुरू कर दिए है। सोमवार को की गई 150 लोगों की जांच में पांच लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है।

सोमवार को सीएचसी परिसर में एंटीजन किट तथा आरटी पीसीआर के जरिए 150 लोगों की जांचे की गई। जिसमें एनटीपीसी परियोजना के दो सीआईएसफ जवान व एक परियोजना अधिकारी की रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं सीएचसी के बीपीएम तथा एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी संक्रमित आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि सीएचसी के बीपीएम समेत 5 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी पहचान करा कर जांच कराई जा रही है।

टीकाकरण पर नजर

ब्लाक—15 से 18 वर्ग–18+वर्ग
लालगंज-103–1029
सरेनी-373–1367
बेलाभेला-364–1555
सलोन-484–2081
शहर-130–603
जतुआ टप्पा-204–1597
महराजगंज-244–907
रोहनिया-104–367
अमावां-133–1835
डलमऊ-550–1244
ऊंचाहार-225–1293
नसीराबाद-102–701
डीह-109–524
खीरों-111–1703
हरचंदपुर-76–1464
बछरावां-337–1952
शिवगढ़-351–1151
जगतपुर-156–539
दीनशाहगौरा-76–826
कुल-टीकाकरण-35000
बूस्टर डोज- 822

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: वैक्सीनेशन सेंटर पर भारी भीड़, बदइंतजामी से चरमराई व्यवस्था

 

संबंधित समाचार