सुब्रत रॉय सहारा की सफल हुई न्यूरोसर्जरी, जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सहारा समूह के मालिक सुब्रत राय सहारा की मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ब्रेन की सफल न्यूरोसर्जरी की गयी। सहारा समूह की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव ने छह जनवरी को सहाराश्री की ब्रेन सर्जरी की। हाल ही में उन्हें मस्तिष्क संबंधी रोग की शिकायत हुई थी। चिकित्सकों …

लखनऊ। सहारा समूह के मालिक सुब्रत राय सहारा की मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ब्रेन की सफल न्यूरोसर्जरी की गयी। सहारा समूह की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार डॉक्टर मनीष श्रीवास्तव ने छह जनवरी को सहाराश्री की ब्रेन सर्जरी की।

हाल ही में उन्हें मस्तिष्क संबंधी रोग की शिकायत हुई थी। चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन कॉइलिंग करवाने की सलाह दी थी। यह प्रक्रिया स्टंट एवं एंड सेक्युलर डिवाइस लगाकर की गई।

पढ़ें: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, रिटायर्ड जज की अगुवाई में बनेगी कमेटी

चिकित्सकों ने बताया कि अब वह स्वस्थ हैं और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिये आभार जताया है।

ऑनलाइन परीक्षाएं कराने की मांग को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया हंगामा

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच लखनऊ विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षाएं कराने या फिर उसे रद्द करने की मांग को लेकर आज सोमवार को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र प्रशासनिक भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में समाजवादी छात्र सभा और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ एनएसयूआई भी उतर आया। दोनों संगठन के छात्र नेताओं ने कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को ज्ञापन सौंपा। बात नहीं बनने पर छात्रों ने अटल ब्लॉक में ताला जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। लखनऊ में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में भी 3 विद्यार्थियों में कोविड होने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय में भौतिक कक्षाएं बंद करके ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी है। लेकिन परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित समाचार