भाजपा नेता लाल टोपी से डर गए : मुलायम सिंह यादव
लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्र के एक नेता ने कहा, समाजवादी पार्टी की लाल टोपी खतरनाक है और लाल टोपी से वे लोग परेशान हो गए हैं। यह बात उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कहीं। मुलायम सिंह यादव …
लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्र के एक नेता ने कहा, समाजवादी पार्टी की लाल टोपी खतरनाक है और लाल टोपी से वे लोग परेशान हो गए हैं। यह बात उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कहीं।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप लोगों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। जनता को उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी आएगी तो नौजवानों को रोजगार मिलेगा, समाज का उत्थान होगा, किसान को लाभ होगा, देश का विकास होगा, हमारी पहले की सरकार ने सभी वादे पूरे किए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीत का मंत्र दिया।
इससे पहले मुलायम सिंह यादव के कार्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत गर्मजोशी से किया और इस दौरान उन्होंने भी खुले दिल से सबका आभार जताया। इसके बाद बड़ी संख्या में टिकट के दावेदारों, प्रदेश पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे कार्यालय में लोगों से मुलाकात करने के बाद चले गए।
शिवसेना ने मुख्यमंत्री योगी को दी चुनौती
लखनऊ। शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की और जीतने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि योगी में दम है तो अयोध्या से चुनाव लड़े । पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्हाेंने कहा कि अयोध्या काशी मथुरा से भाजपा को हराने के लिए शिवसेना मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने भाजपा पर काशी तथा मिर्जापुर में प्राचीन मंदिरों को तोड़ने का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: राज नर्सिंग कॉलेज की फर्जी मान्यता पर डिग्री की मांग को लेकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन
