बहराइच: हाईवे की पटरी पर अतिक्रमण से लग रहा जाम, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा बहराइच हाईवे की पटरी पर ही लोग दुकान का संचालन करते हैं। इससे प्रतिदिन जाम लगती है। लेकिन पुलिस और प्रशासन जाम की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। नानपारा बहराइच संपर्क मार्ग को ही नेपालगंज और आसाम संपर्क मार्ग से …

बहराइच। नानपारा बहराइच हाईवे की पटरी पर ही लोग दुकान का संचालन करते हैं। इससे प्रतिदिन जाम लगती है। लेकिन पुलिस और प्रशासन जाम की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। नानपारा बहराइच संपर्क मार्ग को ही नेपालगंज और आसाम संपर्क मार्ग से जाना जाता है।

हाईवे के किनारे ही मटेरा चौराहा बसा हुआ है। चौराहे पर आसपास गांव के लोग काफी संख्या में पहुंचते हैं। सभी सड़क की पटरी पर ही दुकानों का संचालन करते हैं। जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में निकलने वाले वाहन चालकों के साथ यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।

पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया और सर्बिया के प्रधानमंत्रियों ने नोवाक जोकोविच के वीजा मुद्दे पर की चर्चा

सड़क मार्ग बेतरतीब बाजार लगने से जाम लग जाता है। ऐसे में वाहनों को जाम से निकालने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कस्बा निवासी राजकुमार, श्याम, राजित राम, रामेश्वर समेत अन्य लोगों का कहना है कि जाम की समस्या से पुलिस और प्रशासन भी निजात नहीं दिला रही है न ही पटरी पर दुकान लगाने वाले लोगों को कुछ कहा जा रहा है।

सभी ने जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस से सड़क की पटरी पर संचालित दुकानों को हटाए जाने की मांग की है। इस मामले में मटेरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह कहना है कि क्षेत्र में पटरी पर दुकान लगाने की जानकारी हुई है। अभियान चलाया जाएगा, जिससे जाम की समस्या न हो।

पढ़ें- रायबरेली के सियासी हलके में बढ़ी सरगर्मी, प्रसाद ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार