अमरोहा : टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर दिया जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। एसडीम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन एवं टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए शासन द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के साथ ही उसका प्रचार करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों …

हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। एसडीम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन का पालन एवं टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए शासन द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के साथ ही उसका प्रचार करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए हैं। मंगलवार को नगर के विकास खंड परिसर स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय पर विकास, राजस्व, स्वास्थ्य एवं पालिका विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक हुई।

बैठक में उप जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि शासन की मंशा के अनुरूप वैक्सीन के टीकाकरण के बारे में क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। जगह-जगह कैंप लगवाकर लोगों का टीकाकरण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाए।

उन्होंने क्षेत्र के इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य की भी बैठक कर टीकाकरण कैंप के आयोजन के विषय में भी बात की। बैठक में तहसीलदार अभय कुमार, खंड विकास अधिकारी रोहताश कुमार, अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमित बरु आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार