सीतापुर: नोडल अधिकारी ने किया सामुदायिक केंद्र का औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई नराजगी
सीधौली/सीतापुर। जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। मंगलवार को सीएचसी पहुंची मिनिस्ती एस ने सर्व प्रथम नई बिल्डिंग में बनाये गये कोविड केयर सेंटर पहुंची। वहां पर फैली गंदगी को देखकर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डाॅक्टर राकेश कुमार …
सीधौली/सीतापुर। जिले की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में गंदगी को देखकर नाराजगी जताई। मंगलवार को सीएचसी पहुंची मिनिस्ती एस ने सर्व प्रथम नई बिल्डिंग में बनाये गये कोविड केयर सेंटर पहुंची। वहां पर फैली गंदगी को देखकर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डाॅक्टर राकेश कुमार वर्मा से नाराजगी व्यक्त की।
नोडल अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में गंदगी नहीं होनी चाहिए। इस समय कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आप लोगों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। इसके बाद उन्होंने कोविड टीकाकरण की जानकारी की उन्होंने 15 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को बूस्टर डोज लगाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बीडीओ से गांव में लोगों को जागरुक कर कोविड टीकाकरण में तेजी लाने की बात कही।
उन्होंने ईओ सर्वेश शुक्ला से नगर में साफ सफाई के साथ मोहल्ला निगरानी समिति को सुदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया। इसके बाद वह गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज पहुंची जहां नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। उन्होंने उपस्थित बच्चों से पूछा कि उनके माता-पिता ने कोविड की दोनों डोज का टीका लगवाया हैं या नही, बच्चों के हा कहने पर उन्होंने कोविड से बचाव के लिए मास्क के साथ साफ सफाई व सामाजिक दूरी अपनाने की बात कही।
इसके बाद उन्होंने कस्बे के बहादुरपुर में स्थित रैन बसेरा व कान्हा उपवन गौशाला का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस को कस्बे के डाक बंगला प्रांगण में पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सुरेन्द्र कुमार शाही, पीके सिंह, एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर, सीओ यादुवेन्द्र यादव, डाक्टर रमेश चंद्र चौधरी, अश्वनी वर्मा, देवेन्द्र वर्मा, फार्मासिस्ट संजय कुमार अनूप श्रीवास्तव, देशदीप शुक्ला सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन, कैबिनेट मंत्री के पीआरओ समेत चार को नोटिस
