अयोध्या: बढ़ते कोरोना के चलते कई गुना बढ़ी मास्क व सेनेटाइजर की बिक्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ीअयोध्या। कोरोना के बढ़ते केस अब डराने लगे हैं। संक्रमण की तीसरी लहर साफ-साफ दिखने लगी है। मरीजों की संख्या बढ़ते ही सेनेटाइजर और मास्क का कारोबार गर्म हो गया है। एक हफ्ते में ही मास्क व सैनिटाइजर की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। विशेषज्ञ भी आमजन से संक्रमण को देखते हुए सावधानियां बरतने …

ीअयोध्या। कोरोना के बढ़ते केस अब डराने लगे हैं। संक्रमण की तीसरी लहर साफ-साफ दिखने लगी है। मरीजों की संख्या बढ़ते ही सेनेटाइजर और मास्क का कारोबार गर्म हो गया है। एक हफ्ते में ही मास्क व सैनिटाइजर की बिक्री कई गुना बढ़ गई है।

विशेषज्ञ भी आमजन से संक्रमण को देखते हुए सावधानियां बरतने व मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने की सलाह दे रहे हैं। जिले में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दी है। संक्रमितों की संख्या लगभग 300 पहुंच रही है। इससे भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। दवा कारोबार में भी हलचल देखी जा रही है।

10 दिन पहले तक संक्रमण शून्य होने की वजह से मास्क व सेनेटाइजर की मांग लगभग खत्म हो गई थी। घर से बाहर निकलने वाले किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर मा़स्क नहीं दिख रहा था। सार्वजनिक स्थानों से भी सेनेटाइजर व दो गज की दूरी को लेकर लोग बेफिक्र थे। एकाएक बढ़े संक्रमण से दवा की दुकानों से मास्क व सैनिटाइजर की बिक्री बढ़ गई है।

केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवि आनंद के अनुसार 10 दिन पूर्व तक जिले में मास्क व सेनेटाइजर की बिक्री नाममात्र थी, लेकिन इधर बिक्री में इजाफा हुआ है।

रोज लगभग चार हजार मास्क व इतने ही सेनेटाइजर दवा की दुकानों से बेचे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मेडिकल स्टोरों पर भी इसकी खूब मांग है। हालांकि, अभी किसी प्रकार की कमी भी नहीं है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एसपी सिटी भी हुए संक्रमित

 

संबंधित समाचार