अमरोहा: नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ लोगों ने एसडीएम से की शिकायत, लगाया ये आरोप
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ले के निवासियों ने पालिका कर्मचारी पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे ना देने पर पालिका कर्मचारी द्वारा पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड कटवा दिए गए। मोहल्ले वासियों ने एकत्र होकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर पालिका कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ले के निवासियों ने पालिका कर्मचारी पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे ना देने पर पालिका कर्मचारी द्वारा पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड कटवा दिए गए। मोहल्ले वासियों ने एकत्र होकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर पालिका कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बुधवार को हसनपुर नगर के वार्ड नंबर 16 मोहल्ला कायस्थान के निवासियों एकत्र होकर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार को प्रार्थना पत्र सौंप कर दोषी पालिका कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र के अनुसार कुछ दिन पूर्व मोहल्ले में नगरपालिका का एक कर्मचारी आया था और उन्हें घर-घर जाकर राशन कार्ड चेक किए थे घर में केवल महिलाएं थी महिलाओं ने कर्मचारी को राशन कार्ड दिखा दिए राशन कार्ड देखकर पालिका कर्मचारी द्वारा पैसों की मांग की गई पैसे ना देने पर पालिका कर्मचारी द्वारा पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड कटवा दिए गए।
जिससे उन व्यक्तियों के सामने राशन का संकट उत्पन्न हो गया है। मोहल्ले वासियों का आरोप है कि पालिका कर्मचारी एक राजनीतिक दल से संबंध रखता है और उसने यह कार्य विधानसभा चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से किया है। मोहल्ले वासियों ने उप जिलाधिकारी से जांच कराकर दोषी पालिका कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में अमर सिंह सैनी, दीपक शर्मा, छोटेलाल, राहुल सैनी, मीनाक्षी, विजय, कमला, शांति, नीरज, शाहनाज, कुंता देवी आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला कायस्थान के निवासियों द्वारा प्रार्थना पत्र देकर पालिका कर्मचारी पर राशन कार्ड कटवाने का आरोप लगाया गया है।आपूर्ति विभाग को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। अनिल कुमार उप जिलाधिकारी हसनपुर
