लखनऊ: आचार संहिता का पाठ पढ़ाएगी राजधानी पुलिस, सीमाओं पर पैनी नजर
लखनऊ। चुनाव आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए राजधानी पुलिस कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस ने बार्डर एरिया पर पैनी नजर बनाई हुई है। पुलिस इस बार शराब तस्करी रोकने और अवैध रुपयों की धरपकड़ के लिए पुलिस की संयुक्त टीमें बार्डर पर तैनात की है। यह टीमें 24 घंटे …
लखनऊ। चुनाव आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए राजधानी पुलिस कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस ने बार्डर एरिया पर पैनी नजर बनाई हुई है। पुलिस इस बार शराब तस्करी रोकने और अवैध रुपयों की धरपकड़ के लिए पुलिस की संयुक्त टीमें बार्डर पर तैनात की है।
यह टीमें 24 घंटे अलर्ट होकर बाहरी सीमा से राजधानी में प्रवेश करने वाले और यहां के रास्ते से गैर जनपद जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया की निगरानी में यह टीमें बनाई हैं। इसके बाद टीमों का गठन कर दिया गया। टीमों को चेकिंग के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।
जेलों में लगाए गए 2676 सीसीटीवी कैमरे
अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के समय अवैध शराब की तस्करी, रुपयों का गाड़ियों से आवागमन बढ़ता है। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जो भी इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जेल में बंद अपराधियों पर भी पुलिस पैनी नजर बनाई हुई है। जेलों में 2676 कैमरे लगाए गए हैं। 271 स्टेटिक जैमर लगाए गए हैं।
869 अपराधियों को किया गया चिन्हित
जिला स्तर पर 275 और जेल स्तर पर 869 ऐसे अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश जेल के अंदर रहते हुए कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव पारदर्शी व सकुशल कराने के लिए राजधानी पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद है। 403 विधानसभा सीटों पर 92821 मतदान केंद्रों पर 174351 बूथ बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा चुका है। हर थाने पर एक अलग से चुनाव रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: कोरोना का खौफ, पीजीआई में कल से आरटीपीसीआर रिपोर्ट जरूरी
चेकिंग के लिए कहां लगाई गई टीमें
- सीतापुर रोड, इटौंजा टोल प्लाजा के पास
- फैजाबाद रोड, बीबीडी नहर
- मोहान रोड पर घुरघुरी तालाब के आगे लखनऊ की सीमा पर
- हरदोई रोड, महिलाबाद
- कानपुर रोड बनी पुल
- रायबरेली रोड,
- टोल प्लाजा के पास
