यूपी में महज एक हफ्ते में 11 गुना बढ़ गए कोरोना के सक्रिय मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। महज एक सप्ताह में कोरोना के सक्रिय मामलों में 11 गुना वृद्धि हो गई है। पिछले सप्ताह बुधवार को प्रदेश में कोरोना के महज 5,158 सक्रिय मामलें थे जबकि इस बुधवार को प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर रोक नहीं लग पा रही है। महज एक सप्ताह में कोरोना के सक्रिय मामलों में 11 गुना वृद्धि हो गई है। पिछले सप्ताह बुधवार को प्रदेश में कोरोना के महज 5,158 सक्रिय मामलें थे जबकि इस बुधवार को प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 57 हजार के पार पहुंच गई है। प्रदेश में रोजाना मिलने वाले संक्रमण के नये मामलों में भी करीब सात गुना की वृद्धि हो गई है।

डराने वाली है कोविड संक्रमण की रफ्तार

पिछले सप्ताह बुधवार को प्रदेश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की संख्या 2,038 थी और इस बुधवार को रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की संख्या 13 हजार के पार पहुंच चुकी है। प्रदेश के 12 जिलों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक हजार से ज्यादा पहुंच चुकी है और इन सभी जिलों में प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोरोना की नई गाइडलाईन को लागू किया जा चुका है। इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति भी बढ़ा दी है।

पिछले 24 घंटे में 700 लोग हुए कोरोना से ठीक

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल दो लाख 39 हजार 771 सैम्पल की जांच की गयी। जिसमे कोरोना संक्रमण के 13 हजार 681 नये मामले आये हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 700 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 57 हजार 355 एक्टिव मामले है। बुधवार को सबसे ज्यादा 2181 नये कोरोना संक्रमित राजधानी लखनऊ में मिले। जबकि इस दौरान कोरोना से 03 लोगों की मृत्यु भी हो गई।

निरंतर किया जा रहा वैक्सीनेशन का काम

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों में 90.71 प्रतिशत को पहली डोज तथा 54.90 प्रतिशत को दूसरी डोज लगायी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 34 लाख 25 हजार 659 वैक्सीन की पहली डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 24.44 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 29 हजार 844 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: आचार संहिता का पाठ पढ़ाएगी राजधानी पुलिस, सीमाओं पर पैनी नजर

संबंधित समाचार