UP Election 2022: पूर्व मंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, ज्वॉइन की बसपा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा नेताओं के दलबदल शुरू हो गए हैं। बीते दो दिनों से जहां बीजेपी से 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी वहीं अब खबरें आ रही हैं कि बसपा की टीम में नए नेता शामिल हुए हैं। वो …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा नेताओं के दलबदल शुरू हो गए हैं। बीते दो दिनों से जहां बीजेपी से 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ी वहीं अब खबरें आ रही हैं कि बसपा की टीम में नए नेता शामिल हुए हैं। वो नेता कोई और नहीं बल्कि गृहमंत्री रहे सईदुज़्ज़मां के बेटे सलमान सईद हैं।
सलमान सईद ने कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ दिया है और अब वो हाथी पर सवार हो गए हैं। इसके साथ ही, सहारनपुर जिले के पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद के सगे भाई नोमान मसूद भी लोकदल छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं।
1. मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे श्री सईदुज़्ज़माँ के बेटे श्री सलमान सईद ने कल दिनांक 12 जनवरी को बीएसपी प्रमुख से देर रात मुलाकात की व कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। श्री सईद को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
— Mayawati (@Mayawati) January 13, 2022
इस बात की जानकारी खुद मायावती ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर जिले के यूपी के पूर्व गृहमंत्री रहे श्री सईदुज़्ज़मां के बेटे सलमान सईद ने कल दिनांक 12 जनवरी को बीएसपी प्रमुख से देर रात मुलाकात की व कांग्रेस छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। सईद को बीएसपी ने चरथावल विधानसभा की सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।
2. इनके साथ ही, सहारनपुर जिले के पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री रशीद मसूद के भतीजे व श्री इमरान मसूद के सगे भाई श्री नोमान मसूद भी कल लोकदल छोडकर, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बीएसपी प्रमुख ने इनको गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया है।
— Mayawati (@Mayawati) January 13, 2022
वहीं दूसरे ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने लिखा कि इनके साथ ही, सहारनपुर जिले के पूर्व केन्द्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे व इमरान मसूद के सगे भाई नोमान मसूद भी कल लोकदल छोड़कर, बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। बीएसपी प्रमुख ने इनको गंगोह विधानसभा की सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया है।
