गीता शाक्य के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की फर्जी पोस्ट पर हुआ मुकदमा
इटावा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने संबंधी फर्जी पोस्ट डालने का एक मामला यहां चौबिया थाने मे दर्ज कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गुरूवार को बताया कि जसवंतनगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनुज …
इटावा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने संबंधी फर्जी पोस्ट डालने का एक मामला यहां चौबिया थाने मे दर्ज कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने गुरूवार को बताया कि जसवंतनगर निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनुज शाक्य ने रोहित शाक्य नामक युवक के खिलाफ धारा 504 ओर 505 के तहत चौबिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जिसकी जांच चौबिया थाने के सब इंस्पेक्टर रावेंद्र सिंह को सौंपी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
आरोप है कि राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य के भाजपा छोड़कर के सपा की सदस्यता ग्रहण करने संबंधी फर्जी पोस्ट फेसबुक पर डाली गई जिसके बाद अनुज ने रोहित से पोस्ट हटाने को कहा जिस पर उसने अनुज को धमकी देना शुरू कर दिया।
इस पूरे प्रकरण को गीता शाक्य के संज्ञान में लाया गया और उनकी सलाह पर जसवंतनगर के भाजपा नेता विवेक शाक्य और मीडिया प्रभारी के साथ अनुज ने चौबिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
गौरतलब है कि गीता शाक्य को हाल ही में भाजपा की चुनाव समिति में पदेन सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया है। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पद से इस्तीफा देने के बाद गीता शाक्य के भी भाजपा छोड़ कर के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने संबंधी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। इस बारे में गीता शाक्य ने कहा कि वह भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता है और उनके बारे में दुष्प्रचार किया जा रहा है।
पढ़ें- UP Election 2022: विधायक विनय शाक्य ने भी दिया बीजेपी से इस्तीफा
