मुरादाबाद : युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर पुलिस ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 24 दिसंबर को नामजद मुकदमा दर्ज किया था। कटघर थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने 24 दिसंबर को …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर पुलिस ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 24 दिसंबर को नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

कटघर थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने 24 दिसंबर को अपने किराएदार बबलू सिंह निवासी गोविंद नगर के खिलाफ तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि 23 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे वह सामान लेने बाजार गई थी। घर में उनकी 19 वर्षीय बेटी अकेली थी। तब पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार बबलू ने उनकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो पड़ोस की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने युवती को बचाया। घर पहुंचने पर युवती ने मां को पूरी बात बताई।

इस पर उन्होंने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार