फतेहपुर: भाई ने चाकू से काट दिया बहन का गला, दर्दनाक मौत
फतेहपुर। जिले के ललौली थानाक्षेत्र में ऑनर किंलिंग की सनसनीखेज वारदात में एक लड़की को अपने प्रेम-प्रसंग की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। फतेहपुर पुलिस ने गुरुवार को इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। यहां एक भाई ने बहन की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से फरार हो गया था। …
फतेहपुर। जिले के ललौली थानाक्षेत्र में ऑनर किंलिंग की सनसनीखेज वारदात में एक लड़की को अपने प्रेम-प्रसंग की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। फतेहपुर पुलिस ने गुरुवार को इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। यहां एक भाई ने बहन की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को हह आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र का है मामला
ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद निषाद की बेटी निशा (17) की गांव में 8 जनवरी की सुबह मलखान के खेत से पुलिस ने रक्तरंजित शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। इस मामले में पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुटी हुई थी।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान करीबी द्वारा हत्या करने के कुछ सबूत मिले थे। इसपर पुलिस ने गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब मृतका के भाई सूरज निषाद को ललौली कस्बा के एसबीआई बैंक के समीप मोड़ से आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
श्री सिंह ने बताया कि किशोरी गांव के ही दो लड़को रोहन और विकास के संपर्क में थी। विकास से उसका प्रेम-प्रसंग था। लड़का दूसरी जाति का होने के कारण आरोपी भाई सूरज इसका विरोध करता था। जिसके चलते मृतका और भाई के बीच 8 जनवरी को विवाद हुआ। इसके बाद किशोरी घर से खेतों की ओर गई थी। तभी पीछे से सूरज भी पहुंच गया और निशा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी बहन से परेशान होकर परिवार के मान सम्मान के लिए घटना को अंजाम देना कबूल किया है। जिसपर सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
