सर्दी-खांसी और जुकाम से छुटकारा दिलाता है ‘बेसन का शीरा’, जानें आसान रेसिपी…
सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों को होती है, जो मौसम बदलने के साथ सर्दी-खांसी और जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। मौसम बदलते ही इम्यूनिटी पॉवर कमजोर होने लगती है। लेकिन ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम दूर करने के लिए बेसन का शीरा स्वादिष्ट और असरदार नुस्खा है। …
सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा मुश्किल उन लोगों को होती है, जो मौसम बदलने के साथ सर्दी-खांसी और जुकाम की चपेट में आ जाते हैं। मौसम बदलते ही इम्यूनिटी पॉवर कमजोर होने लगती है। लेकिन ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम दूर करने के लिए बेसन का शीरा स्वादिष्ट और असरदार नुस्खा है। यह संक्रमण और बुखार से भी सुरक्षा प्रदान करता है। ठंड के मौसम में बेसन का शीरा पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। तो आए जानते है बेसन का शीरा बनाने की आसान रेसिपी…

बेसन का शीरा बनाने की विधि
- बेसन का शीरा बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले नॉन-स्टिक पैन में घी गर्म करें।
- अब इसमें बेसन डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- इसमें धीरे-धीरे गर्म दूध डालें । गांठ या गुठले बनने से बचने के लिए इसे चलाते रहें।
- इसके बाद इसमें हल्दी, पिसी मिर्च, इलायची पाउडर और चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- ध्यान रहे कि एक साथ सारा पानी ना डालें, जितनी जरूरत हो उतना ही मिलाएं
- पानी डालें के बाद लगातार मिश्रण को हिलाते रहें
- जब आपको लगे कि ये मिश्रण हल्का गाढ़ा हो रहा है तो गैस बंद कर दें
- अब बेसन का शीरा तैयार है, इसे कटोरी में डालकर सर्व करें।
- चाहें तो सजावट के लिए ऊपर से थोड़े बादाम भी डालें। इसे गर्मागर्म ही खाएं
- लगातार दो से तीन दिन तक इस शीरे का सेवन आपको काफी हद तक आराम पहुंचायेगा।

इम्यूनिटी बढ़ाता है बेसन का शीरा
विशेषज्ञ बताते हैं कि अदरक, काली मिर्च, हल्दी और इसमें मौजूद कई घटक हमारे शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। ये दवाएं हमारे शरीर में एंटीबैक्टीरियल या एंटीवायरल के तौर पर काम करती हैं। ऐसे में जब आप इसका सेवन करते हैं, तो गले में होने वाली जलन, नाक की रूकावट और बेहतर सांस लेने में राहत मिलती है।

दर्द में मिलता है आराम
काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। यह पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाती है साथ ही आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। दर्द होने पर अगर काली मिर्च का सेवन किया जाए, तो दर्द में बहुत आराम मिलता है। वहीं हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को सर्दी खांसी से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। बेसन के लिए यह एंटीऑक्सीडेंट का एक पॉवरहाउस है, जो नाक के मार्ग को खोलने में मदद करता है। यह विटामिन बी-1 का बेहतरीन स्त्रोत भी है, जो थकावट को दूर कर हमारे भीतर ऊर्जा भरता है।
