संभल : चोरी की दो बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। थाना बनियाठेर पुलिस ने शुक्रवार देर रात संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के समय जनैटा गांव के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचे और चोरी की दो बाइकें व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस रात के समय में …

संभल,अमृत विचार। थाना बनियाठेर पुलिस ने शुक्रवार देर रात संदिग्ध वाहनों की चैकिंग के समय जनैटा गांव के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचे और चोरी की दो बाइकें व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस रात के समय में संदिग्ध वाहनों की चैंकिग अभियान चला रही है।

थाना बनियाठेर पुलिस जनैटा गांव की तरफ जा रही थी, गांव के पास पहुंचते ही पुलिस को तीन अभियुक्त संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। शक होने पर तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों की तलाशी ली तो उनके पास से अवैध तमंचे बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नईम पुत्र छुन्नन, तसलीम पुत्र छुन्नर और नदीम पुत्र बन्ने निवासी जनैटा बताया।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र में चोरी की वारदातें करते हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छुन्नन के कोल्हू के पास से चोरी की दो बाइकें, ट्रैक्टर ट्राली, तीन तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस तीनों अभियुक्तों को थाने ले आई। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उनका चालान किया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार