लखनऊ: कोविड संक्रमण ने इस बार बदल दी चुनाव प्रचार की बयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लोकतंत्र के त्यौहार में इस बार कोविड संक्रमण के चलते प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार का तरीका बदला नजर आ रहा है। पोस्टर, बैनर की जगह राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। इसके लिए लैपटॉप और मोबाइल की जरूरत पड़ रही है। लगातार  इनकी मांग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लैपटाॅप …

लखनऊ। लोकतंत्र के त्यौहार में इस बार कोविड संक्रमण के चलते प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार का तरीका बदला नजर आ रहा है। पोस्टर, बैनर की जगह राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। इसके लिए लैपटॉप और मोबाइल की जरूरत पड़ रही है। लगातार  इनकी मांग भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में लैपटाॅप की तो अग्रिम बुकिंग करानी पड़ रही है वहीं सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिए कम कीमत वाले स्मार्ट फोन भी हाथों-हाथ बिक रहे हैं।

गोमती नगर के कम्प्यूटर व्यवसाई मनोज मिश्रा ने बताया कि राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया पर प्रचार को बढ़ावा दे रहे है। ऐसे में लैपटॉप के साथ मोबाइल की डिमांड बढ़ रही है। इसके पहले ऑनलाइन क्लास ने लैपटॉप की मांग बढ़ा दी थी। लैपटॉप तो अब बुकिंग पर मिल रहे हैं।

लगभग 30 हजार वाले लैपटॉप की मांग बढ़ रही है। मोबाइल एसोसिएशन के नीरज जौहर ने भी बताया कि प्रचार के लिए मोबाइल का प्रयोग जमकर हो रहा है। मोबाइल भी खूब बिक रहें हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के चलते इस बार प्रिंटिग प्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां इस बार बैनर और पाेस्टर नहीं छपवा रहीं हैं।

प्रचार सामग्री से सजी दुकानें

चुनाव आते ही पार्टी कार्यालयों के बाहर प्रचार-प्रसार सामग्री की दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर पार्टी के संस्थापक से लेकर महापुरुषों तक की तस्वीरें नजर आने लगी हैं। इसके साथ ही पार्टी के बैनर और झंडे दिख रहे हैं। जय श्री राम लिखा हुआ झंडे की कीमत 150 रुपए है तो वाहनों पर लगने वाले विभिन्न पार्टियों के झंडे की कीमत 70 रुपए से लेकर सौ रुपए तक है।

कोविड  संक्रमण के चलते इस बार राजनीतिक पार्टियां रैलियों से अब किनारा कर रही हैं। ऐसे में दुकानों पर उपलब्ध प्रचार सामग्री की बिक्री न के बराबर है। सपा कार्यालय के सामने खुली दुकान के अजय ने बताया कि चुनाव के चलते खासा माल मंगवा लिया गया। लेकिन बिक्री की उम्मीद न के बराबर है।

ये भी पढ़ें: हरदोई: युवक ने घर के अंदर खुद को गोली से उड़ाया, मचा कोहराम

संबंधित समाचार