UP Election 2022: देवरिया में महिला वोटरों को लुभाएंगे 35 पिंक बूथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए 35 पिंक बूथ की स्थापना की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि जिले में 3 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर 35 पिंक बूथ बनाएं जाएंगे। यह बूथ सिर्फ वहीं स्थापित किए …

देवरिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए 35 पिंक बूथ की स्थापना की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया कि जिले में 3 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर 35 पिंक बूथ बनाएं जाएंगे।

यह बूथ सिर्फ वहीं स्थापित किए जाएंगे जहां महिलाओं की संख्या अधिक होगी। बूथ की खासियत होगी कि इसमें पूरा स्टाफ महिलाओं का होगा। उन्होंने बताया कि पिंक बूथों पर महिलाओं मतदाताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जायेंगी तथा बूथ को कई सारे रंगों से सजाते हुए बूथ बनाये जायेंगे।

इस पिंक बूथ को बनाने का मकसद महिलाओं को वोटिग के लिए आकर्षित करना है। बूथ पर महिलाओं को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी और बूथ की हर चीज कई सारे रंगों से सजाया जायेगा।

गौरतलब है कि पिंक बूथ को महिला सशक्‍तीकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इसका मुख्य मकसद है कि हर महिला महिला मतदाता को वोट देने का सुखद अनुभव हो।

ये उन्हें बूथ तक लेकर आने की पहल है ताकि चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी हो सके। कहा जाता है कि इस तरह के बूथ महिला मतदाताओं के उत्साह बढ़ाने में सहायक होंगे।

UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन को समर्थन देने की बात को राकेश टिकैत ने नकारा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने हाल ही में सपा-रालोद के गठबंधन को समर्थन दिया था.  लेकिन इसी बीच अब उनके भाई और यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत  ने इस बात से खंडन कर दिया है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- UP Election 2022: सपा-रालोद गठबंधन को समर्थन देने की बात को राकेश टिकैत ने नकारा

संबंधित समाचार