Heart Attack In Winter: सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इन आदतों से खुद को रखें सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Heart Attack In Winter: दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। लेकिन हमारी जीवनशैली की कुछ खराब आदतें परिसंचरण तंत्र (Circulatory system) को बेहद नुकसान पहुंचाती हैं। इससे सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है। क्योंकि ठंड के मौसम में नसें ज्यादा सिकुड़ती हैं और सख्त बन जाती हैं। इन्हें सक्रिय करने …

Heart Attack In Winter: दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है। लेकिन हमारी जीवनशैली की कुछ खराब आदतें परिसंचरण तंत्र (Circulatory system) को बेहद नुकसान पहुंचाती हैं। इससे सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना ज्यादा होती है। क्योंकि ठंड के मौसम में नसें ज्यादा सिकुड़ती हैं और सख्त बन जाती हैं। इन्हें सक्रिय करने के लिए ब्लड का फ्लो बढ़ने पर बल्ड प्रेशर भी बढ़ जाता है। ऐसे में दिल का दबाव बढ़ता है और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।

सर्दियों में ऐसे रखें दिल का ख्याल
ठंड के मौसम में गर्म कपड़े, दस्ताने और टोपी पहन कर शरीर को गर्म रखना चाहिए। बहुत ज्यादा स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचना चाहिए। डाइट पर भी खास ध्यान रखना चाहिए। बहुत ज्यादा नमक और मीठे से बचें, फल और सलाद की मात्रा बढ़ाएं। समय-समय पर हेल्थ चेकअप्स कराते रहें और किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

Health Tips: Excessive Consumption Of Salt Causes Damage To The Liver - Health Tips: नमक के अत्यधिक सेवन से लिवर को होता है नुकसान, खाने में इन चीजों से भी करें परहेज |

ज्यादा पानी न पिएं
कई लोग सुबह उठकर दो-तीन गिलास पानी पीते हैं। हार्ट के मरीज हैं तो किसी भी मौसम में ऐसा न करें, ठंड के मौसम में तो बिल्कुल भी नहीं।

मार्च के पहले ही दिन जान लें कि एक स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए | TheHealthSite.com हिंदी

टेंशन फ्री रहें
हार्ट अटैक और हृदय संबंधित बीमारियों का मुख्य कारण स्ट्रेस होता है। इससे सीधे दिल का दौरा पड़ सकता है। ऐसे में कोशिश करें की आप ज्यादा से ज्यादा टेंशन फ्री रहें किसी भी बात को दिल से ना लगाएं।

तनाव (स्ट्रेस) के लक्षण, कारण, इलाज, प्रबंधन, मैनेजमेंट, नुकसान, दवा - Stress symptoms, causes, treatment, doctor, medicine, prevention in Hindi

मनपसंद काम करें
रीडिंग और म्यूजिक सुनने से भी तनाव को कम किया जा सकता है। आप चाहें तो योग और मेडिटेशन भी कर सकते हैं। यह भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

Benefits of Listening Music: Is Listening to Music During Work Good or Bad? | How Music Affects the Brain and Increases Productivity

पूरी नींद लें
हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना पूरी नींद लें। साथ ही काम करते समय बीच में ब्रेक भी लेते रहें।

Good sleep: इंटरनैशनल सर्वे से पता चला, 'रात को अच्छी नींद लेने में भारतीय सबसे आगे' - international survey showed that indian leads in getting good sleep at night | Navbharat Times

प्रतिदिन करें एक्सरसाइज
प्रतिदिन 40 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें। सर्दियों के मौसम में घर के बाहर एक्सरसाइज करने से बचें, वरना आपको ठंड लग सकती हैं। आप साइकिलिंग, योग जैसे इनडोर एक्सरसाइज के ऑप्शन भी चुन सकते हैं।

In winter exercise only after sunrise

न सुबह जल्दी उठें और न जल्दी सैर पर जाएं
जिन लोगों को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका है या जिनके दिल पर ज्यादा खतरा है, वे ठंड के दिनों में न तो बिस्तर जल्दी छोड़ें और न ही जल्दी सैर पर जाएं। ठंड की वजह से नसें पहले से ही सिकुड़ी हुई होंगी और जब ठंडे वातावरण के संपर्क में आएंगे तो बाहर की अधिक सर्दी की वजह से शरीर को अपने आप को गर्म बनाए रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इससे दिल को ज्यादा काम करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें…

Winter Hair Care Tips : सर्दियों में इस तरह संवारें बालों की सेहत, नियमित रूप से करें देखभाल

सर्दी-खांसी और जुकाम से छुटकारा दिलाता है ‘बेसन का शीरा’, जानें आसान रेसिपी…