यूपी चुनाव 2022: नामांकन के तीसरे दिन आगरा में छह प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिये जारी नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को आगरा में छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये, जबकि 24 अन्य ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र जमा करने वालों में फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल, एत्मादपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. …

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिये जारी नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को आगरा में छह प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये, जबकि 24 अन्य ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र जमा करने वालों में फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल, एत्मादपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह, बाह सीट से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा, आगरा उत्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल, आगरा ग्रामीण सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अरुणकान्त कठेरिया और आगरा छावनी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार आकाश सोनी शामिल रहे।

नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन एत्मादपुर सीट के लिए तीन, आगरा छावनी (सुरक्षित) सीट के लिए तीन, आगरा दक्षिण सीट के लिए चार, आगरा उत्तर सीट के लिए दो, आगरा ग्रामीण (सु) सीट के लिए एक, फतेहपुर सीकरी सीट के लिए तीन, खेरागढ़ सीट के लिए एक, फतेहाबाद सीट के लिए दो और बाह सीट के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।

मंत्री अजीत सिंह ने बसपा में जाने का किया खंडन

कानपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दलबदल के बारे में चल रही चर्चाओं के बीच कानपुर देहात क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले योगी सरकार में मंत्री अजीत सिंह पाल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने का खंडन किया है। सिंह ने भाजपा छोड़ कर बसपा में उनके शामिल होने के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट खंडन करते हुये पुलिस में भी शिकायत की है। जिले में सिकंदरा सीट से विधायक एवं राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर इस तरह की अफवाहें को रोकने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-धन शोधन मामला: पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को झटका, कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज