मुरादाबाद : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर अरोपियों ने महिला से ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। तीन साल बाद भी नौकरी नहीं लगने पर महिला ने रकम वापस मांगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर अरोपियों ने महिला से ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। तीन साल बाद भी नौकरी नहीं लगने पर महिला ने रकम वापस मांगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर पीड़िता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी ऊषा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह वर्तमान में अपने परिवार सहित अमरोहा के मोहल्ला बेगम सराय में रहती है। ऊषा ने बताया कि चक्कर की मिलक में रहने के दौरान उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला से अच्छी जान-पहचान हो गई थी। अमरोहा चले जाने के बाद भी वह महिला, उसकी बेटी, दामाद और तीन बेटों का उनके घर आनाजाना था।

ऊषा ने बताया कि सभी आरोपियों ने उससे कहा कि उनकी रेलवे के उच्चाधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। वह उसके बेटे को को रेलवे में सरकारी नौकरी दिला देंगे। बेटे के भविष्य के लिए वह आरोपियों के झांसे में आ गई। उसने तीन साल पूर्व बेटे की नौकरी के लिए आरोपियों को ढाई लाख रुपये दे दिए। धीरे-धीरे तीन साल बीत गए मगर उनके बेटे की नौकरी नहीं लग सकी।

आरोप है कि पीड़िता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। तब पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की की मांग की। एसएसपी बबलू कुमार ने इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार