रायबरेली: यादव, मौर्य गठजोड़ को तोड़ना सभी के लिए बड़ी चुनौती, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बदले सियासी माहौल ने ऊंचाहार विधानसभा में नया जातीय समीकरण बना दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ओर से भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद ऊंचाहार विधानसभा में दो बड़ी ओबीसी जातियों के मिलन से अन्य दलों की गणित गड़बड़ा गयी है। नए समीकरण में यादव व मौर्य मतदाताओं का गठजोड़ तोड़ना अन्य …

रायबरेली। बदले सियासी माहौल ने ऊंचाहार विधानसभा में नया जातीय समीकरण बना दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ओर से भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद ऊंचाहार विधानसभा में दो बड़ी ओबीसी जातियों के मिलन से अन्य दलों की गणित गड़बड़ा गयी है। नए समीकरण में यादव व मौर्य मतदाताओं का गठजोड़ तोड़ना अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती है।

ऊंचाहार विधानसभा में ओबीसी वर्ग से सबसे अधिक मतदाता यादव हैं जो परम्परागत रूप से सपा के साथ रहा है। ऊंचाहार विधान सभा में अकेले यादव मतदाताओं की संख्या करीब पचास हजार है। यह ऐसी संख्या है जिसके बल पर यहां समाजवादी पार्टी लगातार मुकाबले में रही है। 2012 और 2017 के आम चुनाव में यादव के साथ ब्राह्मण मतदाता जुड़ने से सपा लगातार विजय होती रही है। इसके बहुसंख्यक मुस्लिम मतदाताओं का भी योगदान रहा है। बीते दोनों चुनाव में सपा ने जीत तो हासिल की है कि उसे काफी संघर्ष भी करना पड़ा है। इसीलिए 2012 के चुनाव में सपा करीब 1900 और 2017 के चुनाव में करीब 1700 मतों के अंतर से जीत हासिल कर सकी है।

अब होने जा रहे चुनाव में सपा के साथ मौर्य बिरादरी का बड़ा चेहरा स्वामी प्रसाद मौर्य है। जिनकी ऊंचाहार के मौर्य मतदाताओं पर खासी पकड़ है। ऊंचाहार में मौर्य मतदाताओं की खासी संख्या है। ओबीसी में यादव के बाद ऊंचाहार विधानसभा ने मौर्य मतदाता है। अनुमान के अनुसार ऊंचाहार में करीब 40 हजार मौर्य मतदाता है। इस प्रकार से नए राजनैतिक माहौल में यादव और मौर्य मिलाकर करीब 95 हजार मतदाता है। इनके अलावा सपा का परंपरागत वोट मुस्लिम को भी जोड़ लिया जाए तो करीब एक लाख वोटों का गठजोड़ सपा को काफी मजबूत स्थित में खड़ा करता है। जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य की पकड़ अन्य ओबीसी और दलित वर्ग में भी है।

यही कारण रहा है कि उनके सुपुत्र उत्कृष्ट मौर्य दो चुनावों में मामूली मतों के अंतर से शिकस्त खाते रहे हैं। सपा की मजबूत जातीय गणित का तोड़ निकालने के लिए अन्य दल लगे हुए हैं।

टिकट को लेकर मारामारी

इस बीच ऊंचाहार में सपा से टिकट को लेकर भी जबरदस्त मारामारी है । जहां एक ओर उत्कृष्ट मौर्य के समर्थक अपनी दावेदारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। वहीं ऊंचाहार से सपा के वर्तमान विधायक मनोज पाण्डेय लगातार चुनाव प्रचार में लगे हुए है।

संबंधित समाचार