बाराबंकी: संजय सेतु के ज्वाइंट में आई दरार, टूट रहे सरिया और एंगल…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। संजय सेतु के ज्वाइंटो में आई दरार से गोंडा बहराइच के आवागमन किसी भी समय बंद हो सकता है। इस पुल से प्रतिदिन लाखों की संख्या में वाहनों के गुजरने से दरारें और गहराती जा रही है। लोहे की सरिया और एंगल भी टूट रहे है। इससे किसी भी समय कोई अप्रत्याशित घटना घटित …

बाराबंकी। संजय सेतु के ज्वाइंटो में आई दरार से गोंडा बहराइच के आवागमन किसी भी समय बंद हो सकता है। इस पुल से प्रतिदिन लाखों की संख्या में वाहनों के गुजरने से दरारें और गहराती जा रही है। लोहे की सरिया और एंगल भी टूट रहे है।

इससे किसी भी समय कोई अप्रत्याशित घटना घटित हो सकती है। बता पिछले वर्ष कई बार आईं दरारों की पीएनसी संस्था द्वारा एनएचआई की देखरेख में किया गया था। लेकिन कार्य की घटिया गुणवत्ता के चलते लेकिन यह दरारें किसी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती हैं।

चार साल पहले संजय सेतु पर हो चुका है बड़ा हादसा

करीब 4 साल पहले इसी पुल के जॉइंट में दरार के चलते गैर प्रांत से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए सरजू नदी में गिर गई थी। इस डीसीएम में सवार बिहार के कई लोगों की डूब कर मौत हो गई थी।

यहां तक कि हादसे के बाद एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम के द्वारा भी काफी प्रयास करने पर डीसीएम को निकाला नहीं जा सका था। इस हादसे के बाद भी जिम्मेदार गंभीर नहीं है।

ये भी पढ़ें; बिजनौर : आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, जनसभा कर मिठाई बांटने का वीडियो वायरल

बाराबंकी: बिहार के राज्यपाल ने किया लोधेश्वर का जलाभिषेक, कही ये बात…

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने मंगलवार को अचानक यहां पहुंचकर लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। विधिवत पूजन अर्चन के बाद वह वापस लौट गए।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से साठ किलोमीटर दूरी पर स्थित बाराबंकी जिले का सुप्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेवा के प्रशिद्व शिव मंदिर मे बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने पूजन अर्चन व अभिषेक कर मानव समाज के कल्याण की कामना की। वे मंगलवार की सुबह… पूरी खबर पढ़ें; https://amritvichar.com/barabanki-governor-of-bihar-performed-jalabhishek-of-lodheshwar/

संबंधित समाचार