लखनऊ में पैर पसार रहा कोरोना, राजधानी में आए 3517 नए केस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कोरोना मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, बुधवार को राजधानी में 3517 नए संक्रमित पाए गए। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते मंगलवार को जहां 3007 व्यक्ति कोरोना से ठीक हुए हैं वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी कम होकर 16823 रही। गोसाईगंज में कोरोना …

लखनऊ। कोरोना मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, बुधवार को राजधानी में 3517 नए संक्रमित पाए गए। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते मंगलवार को जहां 3007 व्यक्ति कोरोना से ठीक हुए हैं वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी कम होकर 16823 रही।

गोसाईगंज में कोरोना से हुई एक व्यक्ति की मृत्यु

बीते सप्ताह गोसाईगंज निवासी एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु भी हुई है। कोरोनावायरस संक्रमित में कांटैक्ट ट्रेसिंग के 942 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं, सर्दी-जुखाम और बुखार जैसे हल्के लक्षणों के आने पर जांच करवाने वालों की संख्या बढ़ गई है।

गर्भवती महिलाएं नहीं करा रही टीकाकरण

बुधवार को झलकारी बाई महिला अस्पताल में गर्भवती महिला के संक्रमित होने पर प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। गर्भवती महिलाएं कोरोना टीकाकरण नहीं करा रही हैं जिस कारण उनके नवजात शिशुओं पर मौत का खतरा मंडरा रहा है। अस्पतालों में आने वाली गर्भवती महिलाएं कोरोना की एक भी डोज नही लगवा रही हैं। ऐसे में वह खुद के लिए और अपने बच्चे के लिए खतरा बन रही हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव-2022: अखिलेश ने बताया, चाचा शिवपाल किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, जानिए..

यूपी चुनाव-2022: अखिलेश ने बताया, चाचा शिवपाल किस सीट से लड़ेंगे चुनाव, जानिए..

लखनऊ। अखिलेश यादव से गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव अपनी पुरानी सीट जसवंतनगर से ही  विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने उन्हें नामांकन के लिए एबी फार्म भी जारी कर दिया… पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/up-election-2022-akhilesh-yadav-told-from-which-seat-chacha-shivpal-will-contest-know/ 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज