लखनऊ: ऑटो रिक्शा में सवारी करते समय रहें सतर्क, हो सकते हैं छिनतई का शिकार
लखनऊ। अगर आप ऑटो रिक्शा में सफर कर रहे हैं और आलमबाग बस अड्डे से हुसैनगंज के बीच या गोमती नगर में सफर कर रहे हैं तो जरा सतर्क रहियेगा। आप पलक झपकते ही छिनतई का शिकार हो सकते हैं। जी हां, इन दिनों शहर में छिनतई का एक नया गिरोह सक्रिय हो गया है। …
लखनऊ। अगर आप ऑटो रिक्शा में सफर कर रहे हैं और आलमबाग बस अड्डे से हुसैनगंज के बीच या गोमती नगर में सफर कर रहे हैं तो जरा सतर्क रहियेगा। आप पलक झपकते ही छिनतई का शिकार हो सकते हैं। जी हां, इन दिनों शहर में छिनतई का एक नया गिरोह सक्रिय हो गया है।
मोबाइल और पर्स की हो रही छिनतई
हुसैनगंज चौराहे (मेरा मन होटल के समीप) से लेकर आलमबाग बस अड्डे के बीच व गोमती नगर के इलाकों में इन दिनों छिनतई की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। ऑटो रिक्शा में सवार यात्रियों से बाइक सवार लुटेरों द्वारा मोबाइल व पर्स की छिनतई करने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। हालांकि अधिकांश मामले शाम व देर रात में अंजाम दिये जा रहे हैं।
19 वर्ष से लेकर 28 वर्ष तक के युवा गिरोह में शामिल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस छिनतई गिरोह में 19 से लेकर 28 वर्ष तक के युवा शामिल हैं। जो हेलमेट पहने रहते हैं या मास्क लगाये रहते हैं। हर दिन औसतन 3-4 मामले प्रकाश में आ रहे हैं। चारबाग व गोमती नगर इलाके में सबसे अधिक घटनाएं हो रही है। दरअसल भीड़ का फायदा उठाकर ये लुटेरे आसानी से छिनतई करके फरार हो जाते हैं।
एक सप्ताह में दर्जन भर मामले दर्ज
पिछले एक सप्ताह में छिनतई के संबंध में विभिन्न थानों में दर्जन भर मामले दर्ज हुए हैं। गोमती नगर पुलिस ने दो दिनों में छिनैती व लूट से संबंधित चार चोरों को गिरफ्तार किया है।
मोबाइल व पर्स छिनैती की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। बाइक सवार लुटेरे छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। संभवत: ये एक गिरोह का काम हो सकता है। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए विशेष कार्रवाई कर रही है। गत दिनों कई चोरों व लुटेरों को गिरफ्तार भी किया गया है।
-अपर्णा गौतम, डीसीपी मध्य लखनऊ
ये भी पढ़ें: बच्चों के नियमित टीकाकरण के लिए फरवरी में चलेगा विशेष अभियान: मुख्यमंत्री
