मुरादाबाद : 15 साल पुराने वाहनों के पंजीयन के लिए सांसद ने उठाई आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। 15 व 10 साल की मियाद पूरी कर चुके वाहनों को कबाड़ घोषित करने पर मुरादाबाद सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने लोकसभा में वाहन स्वामियों की से आवाज उठाई। सांसद ने सरकार से ऐसे पुराने वाहन जो फिटनेस में ठीक हों उनका पंजीयन दोबारा कराने को कहा है। उनके सवाल के जवाब …

मुरादाबाद, अमृत विचार। 15 व 10 साल की मियाद पूरी कर चुके वाहनों को कबाड़ घोषित करने पर मुरादाबाद सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने लोकसभा में वाहन स्वामियों की से आवाज उठाई। सांसद ने सरकार से ऐसे पुराने वाहन जो फिटनेस में ठीक हों उनका पंजीयन दोबारा कराने को कहा है। उनके सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने सांसद का पत्र भेजा, जिसमें कहा गया कि यह प्रतिबंध एनसीआर में होगा। बाकी जगह अभी ऐसे वाहन स्वामी, जिनके वाहन पुराने हो गए वे पंजीयन दोबारा करा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के हजारों ऐसे वाहन जो 15 व 10 साल की मियाद पुरी कर चुके हैं। इन वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहन कबाड़ में देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। ऐसे वाहन स्वामियों की आवाज को मुरादाबाद सांसद डाक्टर एसटी हसन ने लोकसभा में उठाया और बताया कि कई मध्यमवर्गीय परिवारों ने वाहन लिया, लेकिन बहुत कम चलाया।

अब 15 व 10 साल के प्रतिबंध में फंसकर महंगी गाड़ियों को बहुत कम दाम में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से ऐसे पुराने वाहन जो फिटनेस में पास हो, उनका दोबारा पंजीयन करने की बात रखी। जिस पर परिवहन मंत्रालय से परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पत्र मुरादाबाद सांसद को भेजा गया, जिसमें उन्होंने कहा कि 15 व 10 साल पुराने वाहनों का एनसीआर में दोबारा पंजीयन और संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
जबकि अन्य जगह फिटनेस ठीक होने पर वाहन स्वामी दोबारा पंजीयन करा सकेंगे।

संबंधित समाचार