मुरादाबाद : भतीजे के साले ने मजदूर पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह भतीजे के साले ने मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना कटघर कोतवाली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह भतीजे के साले ने मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना कटघर कोतवाली क्षेत्र की दससराय चौकी के डबल फाटक की है। यहां रहने वाला कुक्कू पुत्र रामलाल मजदूरी करता है।

रिश्तेदार संजीव ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कुक्कू काम पर जाने के लिए घर से निकल रहे थे। अचानक उसके भड़े भाई रामपाल के बेटे का साला उमेश निवासी गांव ताहरपुर बसेरा कुल्हाड़ी लेकर वहां आया। उसने बिना कुछ कहे पीछे से कुक्कू पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। इससे वह लहूलुहान हो गए। उनकी चीख सुन परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया व उसके हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दससराय चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा पहले दी गई तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया गया था। घायल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी उमेश के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि जांच करके जल्द आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार