अमरोहा : भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन, चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। शुक्रवार को भाजपा के तीन विधानसभा प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर प्रवेश द्वार से लेकर नामांकन कक्षों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कोरोना नियमों का पालन कर तीनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिले में दूसरे चरण के चुनाव के लिए …

अमरोहा, अमृत विचार। शुक्रवार को भाजपा के तीन विधानसभा प्रत्याशियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर प्रवेश द्वार से लेकर नामांकन कक्षों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कोरोना नियमों का पालन कर तीनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जिले में दूसरे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह से ही नामांकन के चलते अमरोहा-जोया रोड पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क पर बैरिगेटिंग और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहा। वहीं पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा। शुक्रवार सुबह डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने नामांकन कक्षों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे के बाद हसनपुर विधानसीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। वहीं तीन से ज्यादा लोग होने पर कलेक्ट्रेट के बाहर ही पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद पुलिस से से झड़प हुई। फिर तीन लोग ही कलेक्ट्रेट के अंदर गए। कोरोना नियमों का पालन करते हुए ही भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके कुछ देर बाद ही धनौरा से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा नामांकन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने न्यायालय अपर जिलाधिकारी कक्ष-01 में जाकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद नौगांवा सादात विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। नयायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कक्ष-02 में उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे।

मुकाबला करने वाले जिला छोड़कर भाग गए : महेंद्र
अमरोहा। नामांकन दाखिल करने आए हसनपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि इस बार उनका किसी से मुकाबला नहीं है। उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री कमाल अख्तर पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मुकाबला करने वाले जिला छोड़कर चले गए हैं। कहा कि भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर फिर से क्षेत्र की जनता की सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में कराए गए विकास कार्यों की बदौलत जनता के बीच जांऐगे और चुनाव जीतेंगे।

जो इतिहास में नहीं हुआ वो पिछले पांच सालों में कर दिखाया: राजीव तरारा
अमरोहा। धनौरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा ने कहा कि वह पिछली बार 39 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीते थे। इस बार भी भाजपा ने उनको प्रत्याशी बनाया है। कहा कि जनता इस बार उन्हें 50 हजार से अधिक वोटों से जिताएगी। मुकाबले के सवाल पर कहा कि वह किसी से अपना मुकाबला नहीं मान रहे। पिछले रिकार्ड को तोड़कर वह चुनाव जीतेंगे। कहा कि अनुसूचित जाति के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। जो इतिहास में नहीं हुआ वो उन्होंने पिछले पांच सालों में कर दिखाया है।

देवेंद्र नागपाल ने सपा के दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में आने की चुनौती दी
अमरोहा। नौगांवा सादात विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल ने कहा कि प्रदेश में जो भी भाजपा सरकार ने विकास कार्य कराए हैं, उन्हीं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने विपक्षियों को चुनाव मैदान में आने की चुनौती दी। कहा कि बार-बार सपा नौगांवा विधानसभा पर उम्मीदवार बदल रही है। इससे अच्छा तो आजम खान या महबूब अली को मेरे सामने चुनाव लड़ा दें।

पुलिस से हुई नोकझोंक
तीन से ज्यादा लोग होने पर पुलिस ने कलेक्ट्रेट के बाहर ही रोक लिया। इसके बाद पुलिस से से नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार दोपहर एक बजे भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी अपने प्रस्तावकों-समर्थकों संग नामांकन कराने पहुंचे। इस दौरान नामांकन पत्र जमा करने जाते वक्त तीन से अधिक लोगों के जाने प्रतिबंध है। इसको समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।

संबंधित समाचार