बरेली: महिला अस्पताल की क्वालिटी मैनेजर समेत 300 संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों में शुक्रवार को कुछ हद तक राहत नजर आई। 300 मरीजों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में सक्रिय मामलों का ग्राफ 2300 के पार पहुंच गया है। सर्विलांस सेल से मिले डाटा के अनुसार शुक्रवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट प्रभारी और जिला महिला …

बरेली, अमृत विचार। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों में शुक्रवार को कुछ हद तक राहत नजर आई। 300 मरीजों में ही संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में सक्रिय मामलों का ग्राफ 2300 के पार पहुंच गया है। सर्विलांस सेल से मिले डाटा के अनुसार शुक्रवार को मेडिकल मोबाइल यूनिट प्रभारी और जिला महिला अस्पताल की क्वालिटी मैनेजर भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। दोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने लक्षण होने पर अपनी एंटीजन जांच कराई थी जिसमें दोनों ही संक्रमित मिले हैं।

सीएमएस कार्यालय के बाहर सामाजिक दूरी तार-तार
जिला महिला अस्पताल में तैनात कई स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं। बावजूद अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका कार्यालय के बाहर ही कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। शुक्रवार को सीएमएस कार्यालय के प्रवेश द्वार पर गेट तो बंद था लेकिन यहां बड़ी संख्या में लोग सामाजिक दूरी का पालन भूल अंदर प्रवेश करने का इंतजार करते नजर आए।

संक्रमित से करें सुगम व्यवहार, जीत जाएंगे कोरोना से जंग
होम आइसोलेट में रहने वाले संक्रमितों के लिए अब शासन ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार होम आइसोलेशन में रहने वाले ऐसे संक्रमित जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है, इनमें दवा लेने की जरूरत नहीं है। परिवार के लोग लगातार संक्रमित मरीजों से वीडियो कॉल कर संपर्क में रहकर सुगम व्यवहार करें। वहीं जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण हैं वह डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को अगर होम आइसोलेशन में परेशानी हो रही है तो फौरन मरीज के कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए।

वर्जन– जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के नये मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार तक जिले में सक्रिय मामले 2300 के पार पहुंच गए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करते रहें।   –डॉ. अनुराग गौतम, प्रभारी, सर्विलांस सेल

संबंधित समाचार