बरेली: युवा बोले-जो देगा रोजगार, उसी को देंगे वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए कांग्रेस ने आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें 20 लाख सरकारी नौकरी में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देने का वादा किया गया है। इसके अलावा परीक्षाओं में घोटालों को दूर करने की भी बात की गई है। वहीं, युवाओं को …

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में युवाओं पर फोकस करते हुए कांग्रेस ने आठ सूत्रीय घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें 20 लाख सरकारी नौकरी में से 40 प्रतिशत महिलाओं को देने का वादा किया गया है। इसके अलावा परीक्षाओं में घोटालों को दूर करने की भी बात की गई है। वहीं, युवाओं को नशे से छुटकारा दिलाने का भी भरोसा दिया गया है। रोजगार के मुद्दे पर शहर के युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी।

बताया कि शिक्षा और रोजगार न होने से क्षेत्र के युवाओं में काफी निराशा है। हर बार चुनाव में शिक्षा और रोजगार का मुद्दा पीछे छूट जाता है। इस बार के चुनाव में युवाओं का कहना है कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रोजगार चाहिए। तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकारी संस्थान क्षेत्र में होना चाहिए। वे उसी प्रत्याशी को अपना मत देंगे, जो कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा करेगा।

सरकार को युवाओं को रोजगार देने के साथ शिक्षा को भी बढ़ावा देना चाहिए। मेरा वोट उसी को जाएगा जो युवाओं को रोजगार देगा।
–अनीस अल्वी

हर बार चुनाव में पार्टिया युवाओं को रोजगार देने का वादा करती हैं, मगर उन्हें बाद में निराशा हाथ लगती है। इस बार उस पार्टी को वोट देंगे जो युवाओं को रोजगार मुहैया कराए।
–राशिद अंसारी

शिक्षा का अभाव होने के कारण स्थानीय युवाओं को केवल मजदूरी का काम मिलता है। सरकार को चाहिए कि युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ रोजगार का भी अवसर दे।
–मोनिस उस्मानी

युवाओं को रोजगार देने के लिए उद्यम स्थापित किए जाएं, जो राजनीतिक दल इस ओर ध्यान देगा, उसी को वोट दिया जाएगा।
–निशात अंजुम

जब चुनाव आता है तो असल मुद्दे पीछे छूट जाते हैं। नेताजी चौखट पर आते हैं, वादे करके चले जाते हैं, मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। युवाओं को रोजगार चाहिए।
–शिवाजी मिश्रा

संबंधित समाचार