मुरादाबाद : कुष्ठ आश्रम में गंदगी देख बिफरे डीएम, अधिकारियों को चेताया
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को रहमत नगर गली नंबर एक स्थित कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम में गंदगी देखकर जिलाधिकारी भड़क गए और उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। निरीक्षण …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को रहमत नगर गली नंबर एक स्थित कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम में गंदगी देखकर जिलाधिकारी भड़क गए और उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने देखा कि आश्रम में गंदगी पसरी है। इस पर उन्होंने मोबाइल पर ही नगर निगम अधिकारियों की क्लास ली। कहा कि ऐसे संवेदनशील जगहों पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होना चिंता का विषय है। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को मिलने वाले भोजन की जानकारी ली। आश्रम में शौचालय की खराब स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने एक और शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। इसके अवसर पर डीएम ने कुष्ठ रोगियों को ठंड से बचने के लिए कंबल और फल वितरित किए। एसएचओ कटघर को जिलाधिकारी ने कुष्ठ आश्रम में समय-समय पर गश्त करने और सुरक्षा की निगरानी कर उसे पुख्ता करने का निर्देश दिया। आश्रम में किसी तरह की कोताई बरतने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
