दिल्ली: जीत के इरादे से गई टीम इंडिया को देखना पड़ा हार का मुंह, अफ्रीका ने जीती सीरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने के इरादे से पहुंची टीम इंडिया सब कुछ लुटा कर लौट रही है। रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में सिर्फ चार रनों का फासला था। भारतीय टीम अगर 284 रनों में 4 रन और जोड़ लेती तो केपटाउन में इतिहास रचा जा सकता था। …

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में इतिहास रचने के इरादे से पहुंची टीम इंडिया सब कुछ लुटा कर लौट रही है। रविवार को खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में सिर्फ चार रनों का फासला था। भारतीय टीम अगर 284 रनों में 4 रन और जोड़ लेती तो केपटाउन में इतिहास रचा जा सकता था। मगर टीम इंडिया ने 0-3 से इस सीरीज को भी गंवा दिया।

साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत को दो टेस्ट मैच और फिर तीन वनडे मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच की बात करें तो केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। उधर, बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने पूर्व कप्तान क्विंटन डिकॉक के शतक की बदौलत 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 287 रन बनाए थे।

हालांकि, 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के साथ इस मैच में हुआ कि जैसे ही एक विकेट गिरती तो दूसरी अपने आप जल्दी गिर जाती। बावजूद इसके भारत की तरफ से आखिरी ओवर तक लड़ाई लड़ी गई, लेकिन बाजी मेजबानों ने 4 रन से मार ली। भारत के लिए ओपनर शिखर धवन, नंबर तीन पर उतरे विराट कोहली और नंबर सात पर उतरे दीपक चाहर ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद भी टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ गया।

संबंधित समाचार