बिजनौर : अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दंपति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। गांव सुजातपुर टीकर में तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक घर में घुस गया। जिससे घर धरासाई हो गया और मलबे में दबकर पति-पत्नी घायल हो गए। इसके अलावा वहां रखा खोखा और ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजनौर मार्ग पर गांव सुजातपुर टीकर में इंतजार अली और आशिक …

बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। गांव सुजातपुर टीकर में तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे एक घर में घुस गया। जिससे घर धरासाई हो गया और मलबे में दबकर पति-पत्नी घायल हो गए। इसके अलावा वहां रखा खोखा और ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गए।

बिजनौर मार्ग पर गांव सुजातपुर टीकर में इंतजार अली और आशिक अली के घर हाइवे किनारे हैं। रविवार देर शाम बिजनौर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर इंतजार अली के मकान से टकराता हुआ आशिक अली के घर में घुस गया। जिससे आशिक अली का मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में आशिक अली व उसकी पत्नी सुबरा खातून दब गए।

घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण मलबे में दबे पति-पत्नी को बाहर निकालने पहुंचे। किसी तरह दोनों को बाहर निकालकर नूरपुर निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक देखते हुए परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से वहां रखा खोखा और एक ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। अब्बास पुत्र अब्दुल माजिद ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार