African Football Cup: कैमरून में अफ्रीकी कप फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़, छह लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

याउंदे। कैमरून में आयोजित अफ्रीकी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में सोमवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद महाद्वीप के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के लिए मध्य अफ्रीकी देश …

याउंदे। कैमरून में आयोजित अफ्रीकी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में सोमवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना के बाद महाद्वीप के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के लिए मध्य अफ्रीकी देश की क्षमता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

ये भी पढ़ें : बेटी वामिका की तस्वीरें लीक होने पर विराट कोहली का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा

कैमरून के मध्य क्षेत्र के गवर्नर नासेरी पॉल बीया ने कहा कि और लोगों की मौत होने की आशंका है। उन्होंने कहा, ”हम अभी आपको हताहतों की कुल संख्या बताने की स्थिति में नहीं हैं।” मैच देखने के लिए याउंदे के ओलेम्बे स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में एकत्र लोगों के बीच भगदड़ मचने के कारण यह हादसा हुआ। मेस्सास्सी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 40 घायल अस्पताल में लाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के पास उन सभी का उपचार करने की क्षमता नहीं है।

ये भी पढ़ें :इंग्लैंड के कप्तान जो रूट चुने गए आईसीसी के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, भारत के रविचंद्रन अश्विन चूके गए

नर्स ओलिंगा प्रुडेंस ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को एक विशेष अस्पताल में भेजना होगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगदड़ में कई बच्चे दब गए। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के प्रबंधकों ने द्वार बंद कर दिए और लोगों को भीतर जाने से रोक दिया था, तभी भगदड़ मची। फुटबॉल टूर्नामेंट के अधिकारियों ने बताया कि करीब 50,000 लोगों ने मैच देखने के लिए स्टेडियम में आने की कोशिश की।

स्टेडियम में 60,000 लोगों के बैठने की क्षमता है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्टेडियम की क्षमता से 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को भीतर आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। अफ्रीकी कप का संचालन करने वाले ‘अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ’ ने एक बयान में कहा कि उसे घटना की जानकारी है। उसने कहा, ”हम हालात की जांच कर रहे हैं तथा और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।” कैमरून 50 साल में पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। उसे 2019 में टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी, लेकिन कैमरून की तैयारियों को लेकर गंभीर चिंता जताए जाने के कारण इसकी मेजबानी मिस्र को सौंप दी गई थी।

भगदड़ के कारण अफ्रीकी कप में कैमरून की जीत पड़ी फीकी
अफ्रीकी कप आफ नेशंस में कैमरून की कोमोरोस पर जीत फीकी पड़ गई, क्योंकि इस मैच को देखने के लिये स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कम से कम छह लोग मारे गए। कैमरून ने कोमोरोस को 2 . 1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। स्ट्राइकर कार्ल टोको एकाम्बी और विंसेंट अबूबाकर ने कैमरून के लिये गोल किये । वहीं विश्व रैंकिंग में 132वें स्थान पर काबिज कोमोरोस टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही है और टीम में कोरोना संक्रमण के मामलों के कारण उसे गोलकीपिंग का जिम्मा एक डिफेंडर को सौंपना पड़ा। सातवें मनिट में जिम्मी अब्दु को लालकार्ड मिलने के कारण उसने दस खिलाड़ियों के साथ ही मैच खेला। चार बार की चैम्पियन घाना को हराकर अंतिम 16 में पहुंची कोमोरोस के लिये युसूफ एम चांगामा ने 81वें मिनट में गोल भी किया। उसे क्वार्टर फाइनल में गिनी से खेलना है जिसने जाम्बिया को 1 . 0 से हराया।

कैमरून में स्टेडियम के बाहर भगदड़ मरने वालों की संख्या बढकर आठ हुई, 38 घायल
अफ्रीका के शीर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट अफ्रीकी कप आफ नेशंस के एक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढकर आठ हो गई है जबकि सात अन्य अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं । पुलिस ने बताया कि मेस्सास्सी अस्पताल में दो और प्रशंसकों की मौत हो गई है। घायलों को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि अस्पताल के स्टाफ ने कहा कि वह सभी का इलाज कर पाने में असमर्थ है। यह भगदड़ उस समय मची जब अफ्रीकी कप आफ नेशंस में अंतिम 16 के मैच में मेजबान कैमरून और कोमोरोस के बीच मैच देखने के लिये दर्शकों ने ओलम्बे स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। इसमें कुल 38 लोग घायल हुए हैं और 31 को गंभीर चोट नहीं लगी है। संचार मंत्री रेने सादी ने बताया कि घायलों का चार अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें :

स्मृति मंधाना बनीं साल 2021 की बेस्ट महिला क्रिकेटर, दूसरी बार जीता आईसीसी खिताब

AFC Women’s Asian Cup: भारत की 12 खिलाड़ी कोरोना की चपेट में, सभी मैच रद्द

संबंधित समाचार