मुरादाबाद : छात्रा ने जहर खाकर की खुदकुशी
मुरादाबाद,अमृत विचार। मंगलवार को 12वीं की छात्रा ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में मझोला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मझोला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रों ने जहर क्यों खाया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। अमरोहा …
मुरादाबाद,अमृत विचार। मंगलवार को 12वीं की छात्रा ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में मझोला स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मझोला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। छात्रों ने जहर क्यों खाया फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मानक जुड़ी निवासी कलुआ मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी गीता के अलावा तीन बच्चे विनीत, सोनिका और शिवा है। उनकी मझली बेटी 17 वर्षीय सोनी का केलसा बॉर्डर पर स्थित कन्या इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। सोमवार को परिजन गन्ने की छिलाई करने खेत पर गए थे। घर पर सोनिका और उसका छोटा भाई शिवा थे। शिवा खेलने के लिए बाहर चला गया। इस दौरान सोनिका ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे कुछ ही देर में उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर कोहराम मच गया।
परिजन आनन-फानन में सोनिका को लेकर मझोला थाना क्षेत्र स्थित ब्राइट अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मझोला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। छात्रा के पिता ने बताया कि बार बार पूछने पर भी सोनिका ने जहर खाने का कारण नहीं बताया।
