हरदोई: नेशनल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली, कही ये बड़ी बात…
हरदोई। नेशनल डेवलपमेंट फाउण्डेशन ट्रस्ट ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष राशिद अली ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरुकता रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग सुबह स्कूल से निकली रैली कई स्थानों होते हुए …
हरदोई। नेशनल डेवलपमेंट फाउण्डेशन ट्रस्ट ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष राशिद अली ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरुकता रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
सुबह स्कूल से निकली रैली कई स्थानों होते हुए आस गांवों में पहुंची। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष राशिद अली वारसी ने कहा कि 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु वर्ग के लोगों को मतदान का अधिकार है और हर नागरिक का यह दायित्व है कि वह अपने मत का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे। यह कार्य बीएलओ के माध्यम से कराया जा सकता है।
फार्म छह भरकर मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम…
उन्होंने कहा कि वंचित युवा, फार्म छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके व्यक्ति को मतदाता अवश्य बनना चाहिए। रैली गांव में भ्रमण के पश्चात पुन: विद्यालय पहुंची। रैली में शामिल बच्चे घर-घर में संदेश दो, वोट दो वोट दो का नारा लगा रहे थे।रैली आयोजन में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार मुन्ना,आई एन तिवारी, गौरव गुप्ता, हिमांशू यादव, सलाह उद्दीन आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें; राजधानी लखनऊ में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, चिनहट में मिले सबसे ज्यादा मरीज
ये भी पढ़ें; रूस की गतिविधियों को लेकर चिंता के बीच अमेरिका ने 8,500 सैनिकों को तैयार रहने का दिया आदेश
ये भी पढ़ें; यूपी चुनाव: आरपीएन सिंह के पडरौना सीट से चुनाव लड़ने के दावों पर जानिए क्या बोले स्वामी प्रसाद…
