यूपी चुनाव: 32 साल कांग्रेस में रहने के बाद शशि वालिया ने थामा भाजपा का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के दल बदल का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशि वालिया ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सहारनपुर जिले में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शुमार रहे वालिया पिछले तीन दशक से कांग्रेस में थे। वालिया ने बताया कि पिछले 32 …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं के दल बदल का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शशि वालिया ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सहारनपुर जिले में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शुमार रहे वालिया पिछले तीन दशक से कांग्रेस में थे।

वालिया ने बताया कि पिछले 32 वर्ष तक कांग्रेस में विभिन्न पदो पर रहकर काम करते हुये उन्होंने पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में सदैव आस्था रखी। वालिया ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियो द्वारा उनकी निरंतर उपेक्षा किये जाने को पार्टी छोड़ने की मूल वजह बताते हुये कहा कि अब वह भाजपा में शामिल हो चुके है।

उन्होंने बताया कि वह सहारनपुर जिले की सभी सात सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियो को जिताने के लिए काम करेंगे। वालिया ने भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर चुनावी जीत का परचम लहरायेगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: कोरोना संक्रमण प्रसार में कमी जारी, दैनिक व सक्रिय मामले भी हुए कम…

 

संबंधित समाचार