प्रयागराज में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर पीटा, ये है पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर नौकरी नहीं मिलने पर छात्रों ने यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रयाग स्टेशन के सलोरी इलाके में छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ये प्रदर्शन किया है। छात्रों ने काफी देर तक हंगामा किया और रेलवे ट्रेक पर कब्जा जमाए …

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर नौकरी नहीं मिलने पर छात्रों ने यूपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रयाग स्टेशन के सलोरी इलाके में छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ये प्रदर्शन किया है। छात्रों ने काफी देर तक हंगामा किया और रेलवे ट्रेक पर कब्जा जमाए रहे। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज करके छात्रों को ट्रेक से हटाया है और रेलवे ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया है।

वहीं यूपी चुनाव की गहमागहमी के बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि पुलिस ने हास्टल में घुसकर उन छात्रों को पीटा है जिन्होंने रेलवे ट्रैक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस मामले में कई वीडियो सामने आए हैं जिससे विपक्ष को योगी सरकार को घेरने का बड़ा मौका हाथ लग गया है।

हॉस्टल में अराजकता करते दिख रहे पुलिसकर्मी!

वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी हॉस्टल के छात्रों को पीट रहे हैं तो वहीं कोई दूसरा पुलिसकर्मी बंदूक से हॉस्टर का दरवाजा तोड़ रहा है। वीडियो में जूते से भी दरवाजा तोड़ते पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। इस मामले पर पुलिस ने कहा कि वो सिर्फ उपद्रवियों को ढूंढ रही थी।

प्रयागराज की घटना से विपक्ष को मिला बड़ा हथियार

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा है और उस पर करारा प्रहार किया है। सपा ने ट्वीट किया है कि एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा छोटा बघाड़ा लॉज में घुसकर निर्दोष विद्यार्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज घोर निंदनीय! हर कदम पर दमन करने वाली भाजपा सरकार को युवा पलट देंगे इस बार। युवाओं का इंकलाब होगा 22 में बदलाव होगा। तो वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि वो छात्रों के साथ हैं।

संबंधित समाचार