यूपी चुनाव-2022: राजा भैया के खिलाफ सपा ने गुलशन यादव को बनाया उम्मीदवार, जानें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव में विभिन्न पार्टियों ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। पार्टियां हर दांव खेल रही हैं और चुनाव को जीतने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ के कुंडा से प्रत्याशी की घोषणा की है। सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के खिलाफ …

लखनऊ। यूपी चुनाव में विभिन्न पार्टियों ने जाल बिछाना शुरू कर दिया है। पार्टियां हर दांव खेल रही हैं और चुनाव को जीतने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने प्रतापगढ़ के कुंडा से प्रत्याशी की घोषणा की है। सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव को उम्मीदवार बनाया है।

राजा भैया कुंडा सीट से छह बार रहे हैं निर्विरोध विजयी…

कुंडा वो ही विधानसभा सीट है जहां से राजा भैया छह बार निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं। राजा भैया ने अब अपनी खुद की पार्टी बना ली है। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी ने 2012 और 2017 के चुनावों में कुंडा से किसी भी प्रत्याशी को खड़ा नहीं किया था। कुंडा विधानसभा सीट पर राजा भैया का एकछत्र राज रहा है।

अयोध्या से सपा ने पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार

वहीं अयोध्या से सपा ने पवन पांडे को चुनाव मैदान में उतारा है। पवन पांडे सपा सरकार में 2012 से 2017 तक मंत्री रह चुके हैं। 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां जीत हासिल की थी। बीजेपी के वेदप्रकाश गुप्ता अयोध्या सीट से चुनाव जीत गए थे। वहीं बहराइच की नानपारा विधानसभा सीट से सपा ने माधुरी वर्मा को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें: लद्दाख में -30 डिग्री तापमान पर भारतीय जवानों ने फहराया तिरंगा, देखिये तस्वीरें…

ये भी पढ़ें: भारत के 73वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने अपने डूडल में राजपथ परेड को किया प्रदर्शित

ये भी पढ़ें: लखनऊ: अल्पसंख्यकों को योगी सरकार के काम बताएंगे मुस्लिम युवा, बनी ये रणनीति…

 

संबंधित समाचार