UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की तीसरी चुनाव उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें लिस्ट…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।   विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार को देर शाम कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 89 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी 27 सीटों पर नामों का ऐलान नहीं किया था। गुरुवार को जारी इस लिस्ट में उन …

लखनऊ।   विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार को देर शाम कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट में 89 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी 27 सीटों पर नामों का ऐलान नहीं किया था। गुरुवार को जारी इस लिस्ट में उन 27 सीटों पर भी नामों की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस की इस तीसरी लिस्ट में पार्टी ने 89 उम्मीदवारों में से 37 महिलाओं पर दांव लगाया है।

 

  

लिस्ट में पूनम कंबोज को बेहट, अकबरी बेगम को बिजनौर, बाला देवी सैनी को नूरपुर,दारख्शा अहसान खान को कुदंरकी, सरोज देवी को हाथरस, छवि वार्ष्णेय को सिकंदरा राव, दिव्या शर्मा को अमनपुर, तारा राजपुर को मरहारा, नीलिम राज को जालेसर, भौनगांव, फरह नईम को शेखपुर, अल्का सिंह को बिथरी चैनपुर, ममता वर्मा को हरगांव, अनुपमा द्विवेदी को लहरपुर, ऊषा देवी को महमूदाबाद, कमला रावत को सिधौली, सुनीता देवी को गोपामऊ, आकांक्षा वर्मा को सांडी, नीलम शाक्य को तिरवा, स्नेहलता धोरे को भरतना, सुमन व्यास को बिधूना, मनोरमा शंखवार को रसूलावाद, नेहा संजीव निरंजन को गारौथा, निर्मला भारती को चित्रकूट से टिकट दिया।

वहीं कमला प्रजापति को जहानाबाद, सुनीता सिंह पटेल को पट्टी, गौरी यादव को बाराबंकी, नीलम कोरी को मिल्कीपुर, सत्यमवदा पासवान को अलापुर, रागिनी पाठक को जलालपुर, वंदना शर्मा को भींगा, ज्योति वर्मा को सरस्वती, बबिता आर्य को बलरामपुर, किरन शुक्ला को बंसी, मेनिका पांडेय को पिपराइच, अंबर जहां को पठारदेवा से टिकट दिया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को परिणाम घोषित होंगे।

पढ़ें- UP Election 2022: आज अमित शाह, जेपी नड्डा और सीएम योगी करेंगे डोर टू डोर कैंपेन

संबंधित समाचार