विश्व कप क्वालीफायर से बाहर रहेंगे अर्जेंटीना के कोच स्कालोनी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी कोरोना संक्रमित होने के कारण चिली के खिलाफ विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर मैच के लिये नहीं जायेंगे। स्कालोनी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उनके सहायक वाल्टर सैमुअल और राबर्टो अयाला मैच में कोचिंग का जिम्मा संभालेंगे। अर्जेंटीना पहले ही कतर में होने वाले विश्व कप …

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी कोरोना संक्रमित होने के कारण चिली के खिलाफ विश्व कप फुटबॉल क्वालीफायर मैच के लिये नहीं जायेंगे। स्कालोनी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि उनके सहायक वाल्टर सैमुअल और राबर्टो अयाला मैच में कोचिंग का जिम्मा संभालेंगे। अर्जेंटीना पहले ही कतर में होने वाले विश्व कप में जगह बना चुका है जबकि चिली अभी दौड़ में है। कोच ने कहा कि मैं ठीक हूं।

उबर चुका हूं लेकिन पीसीआर अभी भी पॉजिटिव है। स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी भी संक्रमण से उबर रहे हैं और वह इस मैच में नहीं दिखेंगे। कोच ने कहा  कि मैने मेस्सी से बात की। उसे बहुत गंभीर संक्रमण हुआ था जिसका काफी असर पड़ा है। उसका पूरी तरह फिट होना जरूरी है क्योंकि आगे महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं।

ये भी पढ़े-

पॉवेल ने छक्‍कों की बारिश करके जड़ दिया शतक, 107 रन से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया

संबंधित समाचार