UP Election 2022: बसपा ने जारी की छह प्रत्याशियों की सूची, धामपुर और कुंदरकी के टिकट में किया बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। चार जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिए जारी सूची में बिजनौर जिले की धामपुर सीट पर बसपा ने मूलचंद्र चौहान को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट पर मुहम्मद …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की। चार जिलों की छह विधानसभा सीटों के लिए जारी सूची में बिजनौर जिले की धामपुर सीट पर बसपा ने मूलचंद्र चौहान को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट पर मुहम्मद रिजवान बसपा के प्रत्याशी होंगे।

बसपा ने बरेली जिले नवाबगंज सीट पर यूसुफ खान को, फरीदपुर (सु) सीट पर शालिनी सिंह को और बरेली सीट पर ब्रह्मानंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा शाहजहांपुर जिले ददरौल सीट पर चंद्रकेतु मौर्य बसपा के उम्मीदवार होंगे।

धामपुर से कमाल अहमद को टिकट दिया गया था, लेकिन अब बदलकर मूलचंद चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। कुंदरकी हाजी चांदबाबू मलिक की जगह मोहम्मद रिजवान को टिकट दिया है। रिजवान सपा सांसद शफीकुर्रहमान वर्क के पोते के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

पढ़ेंः गृहमंत्री अमित शाह ने मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में की पूजन-अर्चना

संबंधित समाचार