हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही कमरे में पड़ा मिला महिला व पुरुष का शव…
हरदोई। शाहाबाद के मोहम्मद महमंद में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितयो में एक कमरे में महिला व उसके पति के दोस्त के शव पड़े मिलने से हड़कम्प मच गया। मकान के बाहर लोगो की भारी भीड़ लग गयी। उधर एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सीओ विशाल यादव कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगो से …
हरदोई। शाहाबाद के मोहम्मद महमंद में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितयो में एक कमरे में महिला व उसके पति के दोस्त के शव पड़े मिलने से हड़कम्प मच गया। मकान के बाहर लोगो की भारी भीड़ लग गयी। उधर एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सीओ विशाल यादव कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगो से पूछताछ की।
मोहम्मद जकी के खास दोस्त थे मृतक हाफिज
गुरुवार को मोहम्मद जकी के मकान में उनकी पत्नी 45 वर्षीय अख्तर जहां और पति का दोस्त 50 वर्षीय हफीजुद्दीन उर्फ हाफिज निवासी मोहल्ला अल्लाहपुर के शव कमरे में बेड व जमीन पर पड़े मिले। मोहम्मद जकी का कहना है कि वह और हफीज आपस मे दोस्त थे।
उसका मेरे घर मे लगातार आना जाना था। गुरुवार को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे हफीज उनके घर आया तो वह अंगीठी जलाने लगे। कुछ देर के बाद वह किसी काम से घर से बाहर चले गये। इसी बीच सुलेमानी निवासी मृतका की बहन नसरीन बानो ने कमरे में दोनों के बेहोशी की हालत में पड़े होने की जानकारी दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरो ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
स्पष्ट नहीं हो सका दोनों की मौत का कारण
महिला नसरीन का कहना है कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और कमरे में धुंआ भरा हुआ था। दोनों की दम घुटने से मौत की पुलिस को जानकारी दी गयी है। फिलहाल दोनो की मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। हालांकि मृत हफीज के परिजन उसके शव को लेकर अल्लाहपुर अपने घर ले गए। जिसकी भनक लगते ही सीओ सहित कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर मृतक हफीज के घर पहुंचकर शव के दाह संस्कार करने से दिया गया।
एकसाथ दो शव मिलने से भौचक्का रह गए पड़ोसी
उधर दोनों के शव एक ही कमरे में मिलने से सभी लोग भौचक्का रह गये। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों मृतको के शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें; लखनऊ: उप्र में कोरोना की नई गाइडलाइन, 50 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय…
