सुल्तानपुर: निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित 18 कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए सुलतानपुर जिले में मतदान कार्मिकों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे 18 कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है। जिले के मतदान कार्मिकों के सहायक प्रभारी अधिकारी व जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने बताया बताया कि विधान …
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए सुलतानपुर जिले में मतदान कार्मिकों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे 18 कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है।
जिले के मतदान कार्मिकों के सहायक प्रभारी अधिकारी व जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने बताया बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 27 से 29 जनवरी तक आयोजित किया गया है।यह प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और दिन में 2 बजे से शाम 5 बजे तक दो पालियों में आजोजित किया गया है।
प्रशिक्षण के पहले दिन 2000 कार्मिकों के प्रशिक्षण में 18 कार्मिक अनुपस्थित रहे।जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्यवाही की गई हैं। अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों में सहायक चकबंदी अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं।
