‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की बदली गई रिलीज डेट, अब इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की रिलीज की एक बार फिर डेट बदली गई है। इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने …

मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म की रिलीज की एक बार फिर डेट बदली गई है। इस फिल्म को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है। इस फिल्म में लीड रोल के तौर पर आलिया भट्ट फैंस का दिल जीतेंगी।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। बताया गया था कि ये फिल्म 6 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, राम चरण और अजय देवगन अभिनीत एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होने वाली थी।

अब गंगूबाई काठियावाड़ी की एक नई रिलीज डेट सामने आई है। आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म 25 फरवरी, 2022 को रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

पढ़ें- गुरमीत चौधरी और अर्जुन बिजलानी का गाना ‘दिल पे जख्म’ का टीजर हुआ रिलीज

संबंधित समाचार