2014 के बाद पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा कच्चा तेल, अब बढ़ सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम!
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 2014 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचा है। नए वर्ष 2022 में कच्चे तेल के दामों में 15 फीसदी से भी ज्यादा का उछाल आ चुका है, बीते पांच हफ्ते से लागतार …
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 2014 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचा है। नए वर्ष 2022 में कच्चे तेल के दामों में 15 फीसदी से भी ज्यादा का उछाल आ चुका है, बीते पांच हफ्ते से लागतार कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी जा रही है। जिसके असर से पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारों की मानें तो कोविड महामारी के असर घटने के बाद मांग में तेजी के चलते कच्चे तेल की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिसके चलते कच्चे तेल के दामों में और भी उछाल देखने को मिल सकता है। Goldman Sachs के मुताबिक 2022 में कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को छू सकता है और 2023 में 105 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है। वहीं JP Morgan ने तो 2022 में 125 डॉलर प्रति बैरल और 2023 में 150 डॉलर प्रति बैरल तक दाम छूने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।
ये भी पढ़े-
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार पहुंचा
