बहराइच: सभासद पति ने कर्मचारियों से की अभद्रता, एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज किया केस
बहराइच। जिले के नानपारा नगर पालिका परिषद ऑफिस में पहुंचे सभासद पति ने कर्मचारियों से अभद्रता की और अपशब्द कहे। इससे नाराज कर्मचारियों ने सभासद पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नानपारा नगर पालिका परिषद में गुरुवार को कर्मचारी बैठे काम कर रहे थे। कोतवाली में तहरीर देकर नगर पालिका के वरिष्ठ …
बहराइच। जिले के नानपारा नगर पालिका परिषद ऑफिस में पहुंचे सभासद पति ने कर्मचारियों से अभद्रता की और अपशब्द कहे। इससे नाराज कर्मचारियों ने सभासद पति के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नानपारा नगर पालिका परिषद में गुरुवार को कर्मचारी बैठे काम कर रहे थे।
कोतवाली में तहरीर देकर नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अरशद ने कहा है कि उसने पानी पीकर बोतल सभासद पति नीरज शर्मा को दिया और पानी पीने के लिए कहा। इससे नीरज भड़क गए। उन्होंने कहा कि पहले पानी पीने के लिए मुझे पूछना चाहिए। इससे नाराज होकर सभासद पति ने कर्मचारियों को अपशब्द कहे। साथ ही मारपीट करने की नौबत बन गई।
कर्मचारी अरशद के अलावा शिवनंदन त्रिवेदी, आलोक कुमार, चेतराम समेत अन्य ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। एसडीएम नानपारा के निर्देश पर कोतवाली में सभासद पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: पुराने प्रत्याशियों पर भाजपा ने लगाया दांव, कैसरगंज से मंत्री पुत्र लड़ेंगे चुनाव
