बहराइच: वन्य जीवों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
बहराइच। वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष का सम्मान शुक्रवार को हुआ। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षा और जंगल की सुरक्षा शामिल है। इसको देखते …
बहराइच। वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष का सम्मान शुक्रवार को हुआ। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षा और जंगल की सुरक्षा शामिल है।
इसको देखते हुए रोटरी क्लब बहराइच की ओर से कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अद्धयक्ष भगवान दास लखमानी को पर्यावरण तथा वन एवं वन्य जीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया। पेशे से व्यापारी भगवान दास लखमानी अपने व्यस्त दिन चर्या से समय निकाल कर पिछले 15 वर्षों से कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, गौरैया की घर वापसी तथा कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के के लिए कार्य कर रहे हैं।
